Mon , May 25 2026
🌍 दुनिया भर की हलचल से लेकर देश की बड़ी खबरें एक नजर में
🔸 अमेरिका और ईरान के बीच 60 दिन के सीजफायर पर लगभग सहमति बनने की खबर सामने आई है। होर्मुज जलडमरूमध्य दोबारा खुल सकता है और ईरान अपने यूरेनियम प्रोग्राम में नरमी दिखा सकता है।
🔸 तुर्किये ने ईरान-अमेरिका समझौते का समर्थन किया है, जबकि इजराइल इस पूरे घटनाक्रम को लेकर चिंतित बताया जा रहा है।
🔸 व्हाइट हाउस के पास फायरिंग से हड़कंप मच गया। सुरक्षाबलों ने संदिग्ध को मार गिराया। उस वक्त डोनाल्ड ट्रम्प अंदर मौजूद थे।
🔸 पाकिस्तान के बलूचिस्तान में रेलवे ट्रैक के पास आत्मघाती हमला हुआ। कई डिब्बे पटरी से उतर गए, 30 लोगों की मौत और 80 से ज्यादा घायल बताए जा रहे हैं।
🔸 अमेरिका के कैलिफोर्निया में डिज्नीलैंड के पास केमिकल टैंक लीक होने से अफरा-तफरी मच गई। हजारों लोगों को घर छोड़ने पड़े।
🔸 ट्रम्प प्रशासन के सख्त नियमों के बाद अमेरिका में काम कर रहे हजारों भारतीयों पर नौकरी और डिपोर्टेशन का खतरा मंडरा रहा है।
🔹 भारत और अमेरिका के बीच नई दिल्ली में हुई उच्च स्तरीय वार्ता में व्यापार, ऊर्जा सुरक्षा और तकनीकी सहयोग पर चर्चा हुई।
🔹 पश्चिम बंगाल के फलता उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार देबांग्शु पांडा ने बड़ी जीत दर्ज की।
🔹 देश के कई राज्यों में भीषण गर्मी जारी है। महाराष्ट्र का ब्रह्मपुरी सबसे गर्म शहरों में शामिल रहा। अगले सात दिनों तक राहत के आसार कम बताए गए हैं।
🔹 यूपी के 24 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी हुआ है, लेकिन नौतपा शुरू होने से गर्मी और बढ़ने की संभावना है।
🔹 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिजली संकट पर सख्त रुख अपनाते हुए अधिकारियों को चेतावनी दी कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
🔹 मायावती ने मिशन 2027 की तैयारी तेज करते हुए कार्यकर्ताओं से फिर सत्ता में वापसी का आह्वान किया।
⚠️ कुछ चौंकाने वाली खबरें भी चर्चा में रहीं
▪️ बुलंदशहर में युवक ने पिता और पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी।
▪️ शामली में बंदरों के झुंड ने महिला पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
▪️ बिजनौर में एक डॉगी 1 लाख रुपये मुंह में दबाकर भाग गई। CCTV देखने पर मामला समझ आया।
वियतनाम में आयोजित एशियाई अंडर-23 कुश्ती चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने 3 गोल्ड सहित कुल 8 पदक जीतकर देश का नाम रोशन किया। 🇮🇳
🙏 ऐसी ही बड़ी और जरूरी खबरों के लिए जुड़े रहिए।
#BreakingNews #IndiaNews #WorldNews #UPNews #Heatwave #America #Iran #Politics #DailyNews #HindiNews #TrendingNews
Leave a Reply